Deogarh News: डीएवी चितरा के चार छात्र राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में ले रहे हिस्सा
देवघर, अक्टूबर 24 -- Deogarh News: एसपी माइंस चितरा कोलियरी अवस्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के चार विद्यार्थियों ने पहली बार डीएवी की ओर से राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यालय सहित पूरे चितरा क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। दिल्ली के खेलगांव स्टेडियम में 24 से 27 अक्टूबर तक आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में विद्यार्थी विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। चारों छात्र विद्यालय के खेल शिक्षक सह कोच प्रशांत चक्रवर्ती के नेतृत्व में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे हैं। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विद्यालय की ओर से कक्षा दसवीं के किशन कुमार डे, नवनीत कुमार दास और अदनान फजल तथा कक्षा नवम के राहुल कुमार मंडल शामिल है। इन विद्यार्थियों को एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.