Deogarh News: डिपसर ने चलाया रेलवे स्टेशन स्वच्छता अभियान
देवघर, जुलाई 18 -- Deogarh News: देवघर, प्र्रतिनिधि। देव संघ इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्ट्डीज एंड एजुकेशनल रिसर्च देवघर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई समिति के तहत शुक्रवार को रेलवे स्टेशन स्वच्छता अभियान का आयोजन देवघर रेलवे स्टेशन पर किया गया। इस कार्यक्रम में डीएलएड प्रथम वर्ष के 48 छात्राएं तथा एनएसएस समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रेलवे स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखना, नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा युवाओं में सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने रेलवे स्टेशन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया तथा यात्रियों और आम नागरिकों को सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिक जिम्मेदारी के महत्व के बारे में जागरूक किया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.