देवघर, अक्टूबर 14 -- Deogarh News: जसीडीह थाना क्षेत्र के डिगरिया पहाड़ के तीखे मोड़ पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सारवां थाना क्षेत्र के जियाखाड़ा निवासी रामू वर्मा पल्सर बाइक से चकाई की ओर जा रहे थे। वहीं देवघर के तिवारी चौक निवासी आदित्य कुमार और बिलासी निवासी विश्वास कश्यप बुलेट बाइक से चकाई की ओर से देवघर लौट रहे थे। डिगरिया पहाड़ के तीखे मोड़ पर दोनों बाइक अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में तीनों बाइक सवार घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से बुलेट सवार दोनों घायलों को जसीडीह के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने पल्सर चालक रामू वर्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद...