देवघर, जुलाई 22 -- Deogarh News: प्रखंड क्षेत्र के दो प्रमुख सड़क को जोड़ने वाली डिंडाकोली महादेव मठ से गौरीपुर गांव तक का मुख्य सड़क काफी जर्जर हो गया है। प्रशासन द्वारा इस पर जरा भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है l जिसका खामियाजा ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है l सड़क इतना जर्जर हो गया है कि लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है l यह जर्जर सड़क मुख्य सड़क करौं से रंगासिरसा सड़क एवं करौं सिकटिया मुख्य सड़क को जोड़ता है l इस सड़क की सुधि लेने वाला कोई भी जनप्रतिनिधि नहीं है l बीते दिनों सालतर दुबे पूजा के दिन हजारों की संख्या में इसी जर्जर सड़क से लोगों को आना-जाना लगा रहा l जिससे दुबे मंदिर आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई l सड़क पर कीचड़ एवं गंदगी फैली हुइ है l आए दिनों इस सड़क पर लोग गिर रहे हैं, जिससे लोगों का हाथ पैर टूट रहा है l आ...