देवघर, अगस्त 13 -- Deogarh News: सारठ, प्रतिनिधि। सारठ थाना क्षेत्र के बामनगामा टोला मंझलाडीह निवासी 60 वर्षीया वृद्धा डायन प्रताड़ना से परेशान होकर थाना पहुंची। पीड़िता ने कहा कि बच्चे को स्कूल से लाने जा रही थी, उसी दौरान गांव के ही फुरकान शेख की पत्नी डायन कहकर गाली-ग्लौज करते हुए गांव के बच्चों को बीमार करने का आरोप लगाने लगी। साथ ही ईंट-पत्थर फेकने लगी। किसी तरह भागकर जान बचा व परिजनों को मामले की जानकारी दी। पीड़िता ने कहा कि आरोपी द्वारा पूर्व में भी डायन कहकर दुर्व्यवहार किया गया था, जिसको लेकर पंचायती भी हुई थी। अंततः परेशान होकर पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...