देवघर, सितम्बर 20 -- Deogarh News: देवीपुर, प्रतिनिधि। देवीपुर थाना क्षेत्र के तिलोना-हुसैनाबाद पथ पर खुंटा बांध के पास शनिवार को डंपर की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान तिलोना निवासी संजय दास, उम्र 21 वर्ष, पिता प्रह्लाद दास के रूप में हुई है। संजय दास तीन में सबसे छोटा भाई था। बताया जाता है कि वह साईकिल से जा रहा था, तभी हाईवा के चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, संजय दास किसी काम से हुसैनाबाद की ओर जा रहा था। उसी दौरान तेज गति से आ रहे डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि संजय करीब एक सप्ताह पहले ही गुजरात से काम कर घर लौटा था। घटना की सूचना मिलते ही देवीपुर थाना प्रभारी पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू ...