देवघर, जुलाई 7 -- Deogarh News: चितरा। चितरा कोलियरी क्षेत्र अंतर्गत ठाढ़ी गांव में सोमवार को श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विषहरण बाबा दुबे की वार्षिक पूजा धूमधाम से हुई। पूजा को लेकर गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से अटा रहा। अहले सुबह से ही श्रद्धालु बाबा के मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना व दर्शन के लिए कतारबद्ध रहे। मुख्य पुरोहित पंडित जलधर पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार व विधि-विधान के साथ बाबा दुबे की विशेष पूजा करायी। परंपरानुसार दर्जनों बलि भी अर्पित की गई। पूजा-अर्चना के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने बाबा दुबे से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, अच्छी फसल, रोगों से मुक्ति तथा परिवार की खुशहाली की कामना की। यह भी पढ़ें- Dumka News: श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुई ...