देवघर, अगस्त 7 -- Deogarh News: जसीडीह प्रतिनिधि दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल के कीता-सिल्ली डाउन लाइन पर 7 अगस्त शुक्रवार को प्रस्तावित 3 घंटे के ट्रैफिक-सह-पावर ब्लॉक के कारण कई मेमू ट्रेन सेवाओं का परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा। इस संबंध में आसनसोल मंडल ने यात्रियों को पहले से यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी है। रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर- 13503 बर्द्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस का शॉर्ट टर्मिनेशन नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमोह स्टेशन पर किया जाएगा, जबकि ट्रेन नंबर- 13504 हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस का शॉर्ट ओरिजिनेशन भी गोमोह स्टेशन से होगा। इसके चलते 7 अगस्त को गोमोह और हटिया के बीच दोनों दिशाओं में यह सेवा निरस्त रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर- 63598 आसनसोल-रांची मेमू पैसेंजर का शॉर्ट टर्मिनेशन मुरी स्टेशन पर तथा ट्रेन नंब...