देवघर, अगस्त 8 -- Deogarh News: जसीडीह। आसनसोल रेल मंडल के डीसीओपी-दुर्गापुर डाउन लाइन-1 खंड में पीक्यूआरएस अनुरक्षण कार्य के लिए 15 अगस्त शनिवार व 18 अगस्त मंगलवार को साढ़े तीन घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक दोनों दिनों में दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगा। अनुरक्षण कार्य को सुरक्षित व सुचारु रूप से पूरा करने के लिए पूर्व रेलवे ने 4 मेमू ट्रेनों का अस्थायी रूप से निरस्तीकरण किया है। आसनसोल रेल मंडल के अनुसार 15 व 18 अगस्त को ट्रेन नंबर- 63522 आसनसोल-बर्धमान मेमू, ट्रेन नंबर- 63515 बर्धमान-आसनसोल मेमू, ट्रेन नंबर5 63524 आसनसोल-बर्धमान मेमू तथा ट्रेन नंबर- 63517 बर्धमान-आसनसोल मेमू का परिचालन नहीं होगा। रेल प्रशासन ने बताया कि ट्रैक के अनुरक्षण कार्य से रेल परिचालन की सुरक्षा और संरक्षा को और बेहतर बनाया जाएगा। यात्...