Deogarh News: ट्रैक्टर व बाइक चोरी, बेचने की कोशिश में धराया
देवघर, अगस्त 24 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के चुल्हिया हाई स्कूल के समीप पहाड़ी के पास छापेमारी कर पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर और बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी के वाहनों को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। उसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक लाल रंग का महिन्द्रा ट्रैक्टर और एक होंडा साइन मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों वाहनों के नंबर से छेड़छाड़ की गई थी। जानकारी के अनुसार सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11:15 बजे एसपी प्रवीण पुष्कर को गुप्त सूचना मिली कि चुल्हिया हाई स्कूल के समीप पहाड़ी के पास एक व्यक्ति चोरी का ट्रैक्टर और होंडा साइन मोटरसाइकिल बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश रहा है।
छापेमारी की प्रक्रिया सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले का सत्यापन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.