Deogarh News: ट्रेन में पेट्रोल-केरोसिन व पटाखे ले जाने पर तीन साल तक की सजा
देवघर, नवम्बर 28 -- Deogarh News: जसीडीह, प्रतिनिधि। रेल यात्रा के दौरान आगजनी की आशंका को देखते हुए पूर्व रेलवे ने अग्नि सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर यात्रियों को सख्त चेतावनी दी है। ट्रेन में पेट्रोल, केरोसिन, गैस सिलेंडर, पटाखे, विस्फोटक और अन्य ज्वलनशील पदार्थ लेकर चलना यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। वहीं, ट्रेन के डिब्बों में धूम्रपान करने वालों के विरुद्ध भी रेलवे ने कार्रवाई तेज करने की बात कही है। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों को जेल और जुर्माना दोनों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपने सामान और पार्सल की जांच कर लें, ताकि अनजाने में भी कोई प्रतिबंधित अथवा खतरनाक सामग्री ट्रेन में न पहुंच सके। पूर्व रेलवे के अनुसार रेलवे अधिनियम 1989 की धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.