Deogarh News: ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसला, यात्री जख्मी
देवघर, अक्टूबर 22 -- Deogarh News: मधुपुर, प्रतिनिधि। मधुपुर-गिरिडीह रेलखंड के नवाबमोड़-सुग्गापहाड़ी हॉल्ट के समीप मंगलवार को सवारी ट्रेन की चपेट में आने से 30 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक का बायां पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल की पहचान बुढ़ई थाना क्षेत्र के ढाब गांव स्थित पहरीडीह टोला निवासी पिंकू मुर्मू के रूप में हुई है। बताया जाता है कि पिंकू मुर्मू ट्रेन में सवार होने का प्रयास कर रहा था। उसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ गया और फिसलकर रेलवे ट्रैक पर जा गिरा। ट्रेन की चपेट में आने से बायां पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मधुपुर आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल रेलवे ट्रैक से उठाकर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.