Deogarh News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
देवघर, अगस्त 26 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी के समीप मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से रोहिणी गांव निवासी 30 वर्षीय रवि कुमार की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर घटना की छानबीन शुरू कर दी। इधर, मृतक के पिता ने घटना को संदिग्ध बताते हुए पुलिस से पूरे मामले की गहन जांच कराने की मांग की है। मृतक के पिता पप्पू साह ने बताया कि रवि सुबह घर से यह कहकर निकला था कि वह मधुपुर जा रहा है। उसके बाद वापस घर नहीं लौटा। करीब 10 बजे परिजनों को जानकारी मिली कि रोहिणी के पास ट्रेन की चपेट में आने से रवि की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल की ओर रवाना हुए। वहां रवि का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.