Deogarh News: ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात बुजुर्ग की मौत
देवघर, अक्टूबर 29 -- Deogarh News: मधुपुर। मधुपुर-गिरिडीह रेलखंड के सबैजोर गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से करीब 60 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मधुपुर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। बताया गया कि रेल पोल संख्या- 1/12-13 के समीप बुजुर्ग आसनसोल-हटिया एक्सप्रेस की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना रेल थाना क्षेत्र से बाहर होने के कारण स्थानीय पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। स्थानीय थाना में यूडी केस दर्ज कर पुलिस मृतक के पहचान के प्रयास में जुटी है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ मृतक के पहचान का प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.