Deogarh News: ट्रक मालिकों ने उचित भाड़ा निर्धारित करने की उठाई मांग
देवघर, अक्टूबर 18 -- Deogarh News: चितरा, प्रतिनिधि। चितरा कोलियरी से बिहार, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में कोयला परिवहन करने वाले ट्रक मालिकों ने उचित भाड़ा निर्धारित करने और कथित आर्थिक शोषण पर रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में चितरा कोयला व्यवसायी एवं ट्रक ऑनर संघ ने शनिवार को विक्रय कार्यालय के समीप बैठक में निर्णय लेकर देवघर के उपायुक्त को आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। संघ की ओर से दिए गए आवेदन में कहा गया है कि ट्रक मालिक लंबे समय से चितरा कोलियरी से विभिन्न राज्यों की फैक्ट्रियों एवं उद्योगों तक कोयला परिवहन का कार्य करते आ रहे हैं। लेकिन वर्तमान समय में डीजल, टोल टैक्स, वाहन बीमा, फिटनेस शुल्क, टायर, स्पेयर पार्ट्स तथा चालक और उपचालक के वेतन सहित अन्य खर्चों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके अलावा बैंक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.