देवघर, अक्टूबर 14 -- Deogarh News: सारवां,प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत सारवां-तीरनगर मार्ग पर तुतरु पहाड़ी बेहराकनारी के समीप बुधवार दोपहर को टोटो पलटने से चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल में बांक मोहनपुर निवासी 65 वर्षीय जयनारायण राणा, बांक उपरटोला निवासी टोटो चालक 60 वर्षीय शालिग्राम यादव एवं रायबांध निवासी 26 वर्षीया अंजनी देवी शामिल है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सारवां लाया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक द्वारा सभी घायलों का प्राथमिक ईलाज किया गया। बताया गया कि सभी घायल दुर्गा पूजा का मार्केटिंग करने सारवां बाजार आ रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...