Deogarh News: टेकरा पंचायत भवन जाने वाला रास्ता कीचड़मय
देवघर, जुलाई 8 -- Deogarh News: करौं प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत टेकरा पंचायत में सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष विकास योजना के नाम पर करोड़ों रुपए देती है, लेकिन प्रखंड के टेकरा पंचायत से होकर गुजरने वाले सारठ-मधुपुर रोड से टेकरा पंचायत भवन जाने का रास्ता अत्यंत जर्जर है। ग्रामीणों का आरोप है कि टेकरा पंचायत के मुखिया द्वारा भी इसपर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसका खामियाजा पंचायत भवन आने-जाने वाले ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। इस रास्ते पर खर्च नहीं होने के कारण हल्की बारिश में भी इस रास्ते पर पैदल चलना दूभर हो जाता है। यह मुख्य सड़क से पंचायत भवन जाने का एकमात्र रास्ता है, जबकि मुखिया द्वारा पंचायत भवन में विकास काम किया जाता है, लेकिन सड़क का काम नहीं कराए जाने से परेशानी बढ़ गयी है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से पंचायत में चल रही योजनाओं की जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.