Deogarh News: टेंपो सवार महिला से सोने की चेन व पर्स छिनतई
देवघर, सितम्बर 6 -- Deogarh News: जसीडीह प्रतिनिधि। देवघर-सत्संग में शामिल होने आई ओड़िशा की एक महिला से शुक्रवार रात टेंपो में सफर के दौरान छिनतई कर ली गई। देवघर से जसीडीह स्टेशन लौटने के दौरान दुमका रेलवे ब्रिज के समीप स्कूटी सवार युवक टेंपो के बराबर पहुंचा और झपट्टा मारकर महिला के गले से सोने की चेन और हाथ से पर्स छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित तेज गति से स्कूटी चलाते हुए फरार हो गया। घटना के बाद महिला और टेंपो चालक ने कुछ दूर तक स्कूटी सवार का पीछा भी किया, लेकिन उसे पकड़ नहीं सके। महिला के मुताबिक पर्स में करीब 15 हजार रुपए नकद, आधार कार्ड, मोबाइल फोन समेत जरूरी सामान था। अचानक हुई छिनतई से महिला घबरा गई। बाद में उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.