Deogarh News: टावर चौक से मंदिर मोड़ तक फुटपाथ पर बाजार
देवघर, अक्टूबर 6 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। शहर में अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार अभियान चलाए जाने के बावजूद टावर चौक से मंदिर मोड़ तक फुटपाथ और सड़क पर दुकानें सजाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। नगर निगम और यातायात पुलिस की ओर से दुकानदारों को सड़क पर दुकान नहीं लगाने की सख्त हिदायत दिए जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। सड़क और फुटपाथ पर दुकानें लगने से बाजार करने आने वाले लोगों के साथ-साथ आम राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टावर चौक से मंदिर मोड़ तक सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर दुकानें लगने के कारण पैदल चलने के लिए जगह तक नहीं बचती। यह भी पढ़ें- Katihar News: गेड़ाबाड़ी बाजार में अतिक्रमण का जाल, रोज जाम से परेशान लोगदुकानों का फैलाव कई जगह दुकानदार अपना सामान सड़क तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.