Deogarh News: झील तालाब छठ पूजा सेवा समिति की नई कमेटी गठित
देवघर, अक्टूबर 25 -- Deogarh News: मधुपुर,प्रतिनिधि। स्थानीय पंचमंदिर रोड अवस्थित झील तालाब परिसर में रविवार शाम झील तालाब छठ पूजा सेवा समिति की बैठक संरक्षक संतोष शरण की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष सोनू गुप्ता, उपाध्यक्ष अवनी भूषण व पप्पू चौधरी, सचिव सुमन चौधरी, सह सचिव सुबल मंडल व विशाल गुटगुटिया, कोषाध्यक्ष अमर शर्मा, सह कोषाध्यक्ष अंकित शरण, मीडिया प्रभारी दीपक मिश्रा और गौरव जयसवाल को चुना गया। बैठक में लोक आस्था के महापर्व छठ को धूमधाम से मनाने का निर्णय लेते हुए अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गईं। प्रसाद, फूल, सजावट, लाइटिंग, पंडाल निर्माण एवं प्रतिमा स्थापन पर विचार-विमर्श करते हुए घाट को आकर्षक रूप से सजाने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: छठ पूजा महोत्सव की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.