देवघर, अगस्त 10 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। स्थानीय शिवलोक परिसर में रविवार को जिला प्रशासन द्वारा आदिवासी अस्मिता, समृद्ध लोक-परंपराओं और जल-जंगल-जमीन की गौरवशाली विरासत को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 का भव्य कार्यक्रम किया गया। जिसका उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर झा, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया, पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, देवघर नगर निगम के महापौर रवि कुमार राउत,नगर आयुक्त सुलोचना मीना, मधुपुर नगर परिषद की चेयरमैन दरक्शान परवीन, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार एवं उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- विश्व आदिवासी दिवस : आदिवासी अस्मिता, समृद्ध लोक परंपराओं एवं जल जंगल जमीन की गौरवशाल...