देवघर, अक्टूबर 9 -- जेवर ठगी के आरोप की जांच Deogarh News: मधुपुर प्रतिनिधि। बुढ़ई थाना क्षेत्र की आदिवासी महिला से झाड़-फूंक, जड़ी-बूटी देने के नाम पर कीमती जेवर और पैसे ठगने का आरोप तीन महिलाओं पर लगाया गया है। पुलिस तीनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पीड़िता सन्नी बेसरा ने पुलिस को आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है। पुलिस को बताया कि उसके घर में तीन महिला आयी और कहा कि आपके घर में कोई बीमार है तो जेवर का पानी पिलाने से वह ठीक हो जाएगी। इस बात पर वह उसके झांसे में आ गई। उसने चांदी का जेवर उसे दे दिया। तीनों महिलाओं के जाने के बाद यह बात अपने परिवार को बतायी। जानकारी मिलने पर घर के लोग तीनों महिलाओं को तलाशना शुरू कर दिया। उस बीच मधुपुर स्टेशन पर तीनों महिला को देख पुलिस को सूचना दी। आरोपित महिलाएं जोड़ामोड़ स्टेशन स्थित एक...