Deogarh News: जोरदार बारिश ने खोली नगर निगम की पोल
देवघर, अगस्त 31 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। सोमवार को बाबानगरी में हुई जोरदार बारिश से एक तरफ जहां उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली, वहीं दूसरी को शिवगंगा सरोवर पूर्वी तट के किनारे बसा हरिहरबाड़ी मोहल्ला पूरी तरह जलमग्न हो गया।
हरिहरबाड़ी मोहल्ला में जलजमाव हरिहरबाड़ी मोहल्ले में बने बड़े नाले का पानी सड़क पर करीब दो फीट से अधिक जमा हो गया। जिससे राहगीरों, वाहन चालकों सहित मोहल्लेवासियों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं हरिहरबाड़ी में बने बड़े नाले के किनारे जो बेरिकेटिंग किया है, वह भी कई स्थानों पर टूट गया है, जिससे राहगीरों या वाहन चालकों को रोड और नाला का पता नहीं चल पाता है। बारिश के कारण नाले का पानी सड़क पर जमा होने से आए दिन दुर्घटना होते रहती है। नाले का बेरिकेटिंग टूटा हुआ रहने के कारण अनजान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.