Deogarh News: जून पोखर मोहल्ले में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, सदर अस्पताल में मृत घोषित
देवघर, अक्टूबर 29 -- Deogarh News: नगर थाना क्षेत्र के जून पोखर मोहल्ले में गुरुवार शाम 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान स्नेहा कुमारी दत्ता के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार युवती ने अपने कमरे में पंखे के सहारे ओढ़नी से फांसी लगा ली थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन उसे फंदे से उतारकर आनन-फानन में सदर अस्पताल ले गए, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मोहल्ले में शोक का माहौल है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की बात कही गई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम स्नेहा की मां किसी जरूरी काम से घर से बाहर गई थीं। वापस लौटने पर जैसे ही उन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.