Deogarh News: जिला क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक आज
देवघर, अक्टूबर 24 -- Deogarh News: जिला क्रिकेट एसोसिएशन देवघर द्वारा घरेलू क्रिकेट सत्र 2026-27 को लेकर केकेएन स्टेडियम कार्यालय देवघर में 25 अक्टूबर 2026 रविवार को शाम 6 बजे एक अहम बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में आगामी घरेलू क्रिकेट सत्र 2026-27 के आयोजन एवं संचालन को लेकर महत्वपूर्ण और निर्णायक निर्णय लिए जाएंगे। बैठक के उपरांत आगामी क्रिकेट सत्र की तैयारियों एवं महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी साझा की जाएगी। इस बात की जानकारीदेवघर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.