देवघर, सितम्बर 12 -- Deogarh News: जिले में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने, रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने और रक्त केंद्रों की कार्यप्रणाली को अधिक सुदृढ़ व पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में ब्लड डोनेशन अवेयरनेश एंड मॉनिटरिंग कमेटी (बीडीएएमसी) की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान डीसी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ जिले में रक्त प्रबंधन और जागरूकता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ भ्रांतियां दूर करने के लिए चलाया जाएगा विशेष जागरूकता अभियान :-

विशेष जागरूकता अभियान इस दौरान डीसी ने स्वास्थ्य विभाग के साथ संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में...