देवघर, अक्टूबर 14 -- Deogarh News: मधुपुर । मधुपुर रेल थाना अंतर्गत जामताड़ा स्टेशन के समीप डाउन लाइन पर मंगलवार रात अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव रेल पुलिस ने बरामद किया है। रेल पुलिस के अनुसार युवक की उम्र करीब 25 वर्ष है। पुलिस अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका जता रही है। घटना की सूचना मिलने पर मधुपुर रेल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेल पोल संख्या- 251/32-ए के समीप से शव बरामद किया। रेल थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि स्थल निरीक्षण के दौरान युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया कि मृतक के पास से रियलमी कंपनी की क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन बरामद हुई है। मोबाइल के आधार पर मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। समचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। रेल पुलिस ...