देवघर, अक्टूबर 17 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि जहरीला पदार्थ खाने से एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों ने महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात महिला ने किसी कारणवश जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने लगी। हालत खराब होते देख परिजन घबरा गए और तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, महिला ने किन परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन किया, का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। मामले में पुलिस को सूचना दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...