देवघर, जुलाई 7 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। जसीडीह रेलवे स्टेशन परिसर अवस्थित ऑटो स्टैंड के समीप बुधवार को अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा गया है। रेल पुलिस के एएसआई पवन कुमार मिश्रा ने बताया कि जसीडीह रेलवे स्टेशन के ऑटो स्टैंड के पास शव की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव के पास ऐसा कोई दस्तावेज या पहचान पत्र नहीं मिला, जिससे पहचान हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...