देवघर, अक्टूबर 25 -- Deogarh News: जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह स्थित हंसा गार्डन परिसर में 17 से 20 दिसंबर तक चार दिवसीय मेगा मोतियाबिंद जांच एवं नि:शुल्क ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। सीकर नागरिक परिषद कोलकाता और रोटरी क्लब ऑफ देवघर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में 18 हजार लोगों के आंखों की जांच करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मोतियाबिंद से पीड़ित और ऑपरेशन के योग्य पाए जाने वाले मरीजों की नि:शुल्क सर्जरी की जाएगी। साथ ही उन्हें आवश्यक दवाइयां भी मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी। रविवार को आरोग्य भवन परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजकों ने यह जानकारी दी। आयोजकों ने बताया कि शिविर में करीब 45 नेत्र चिकित्सक एवं विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। इनमें दो नेत्र विशेषज्ञ और कोलकाता से आने वाले एक नेत्र सर्जन भी शामिल होंगे। चिकित्स...