देवघर, सितम्बर 27 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने छापेमारी कर तीन साइबर संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उनके पास से मोबाइल फोन, सिमकार्ड समेत अन्य सामान जब्त किया है। हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ कर मोबाइल और सिमकार्ड की जांच की जा रही है।

साइबर गतिविधियों की छानबीन सूत्रों के अनुसार, साइबर गतिविधियों में संलिप्तता की सूचना मिलने के बाद टीम ने थाना क्षेत्र के एक स्थान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान तीन युवकों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से कई मोबाइल फोन और सिमकार्ड बरामद किए गए। पुलिस अब जब्त मोबाइल में मौजूद कॉल डिटेल, संपर्क नंबर, मैसेज और अन्य डिजिटल जानकारी की जांच कर रही है।

उद्देश्य और संभावनाएँ पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है...