Deogarh News: जसीडीह : मिट्टी उठाव विवाद को हिंसक झड़प में मां-बेटी गिरफ्तार
देवघर, अक्टूबर 6 -- Deogarh News: जसीडीह, प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के अलखजारा गांव में जमीन से मिट्टी उठाने को लेकर रविवार को दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने नामजद मुनिया देवी और उसकी बेटी गुड़िया देवी को सोमवार अहले सुबह गिरफ्तार कर न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष भेज दिया। बताते चलें कि घटना में नौ लोग घायल हुए थे, जिनमें छोटन दास और उसका पुत्र उपेंद्र दास की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को बेहतर इलाज के लिए एम्स, देवघर रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार मिट्टी उठाने से मना करने पर विवाद बढ़ा और आरोपित पक्ष के लोगों ने फरसा व भुजाली से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों को भी निशाना बनाया गया। सूचना मिलते ही जसीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और घाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.