Deogarh News: जसीडीह : तत्काल टिकटों की अवैध बिक्री का खुलासा, युवक गिरफ्तार
देवघर, अक्टूबर 24 -- जसीडीह में टिकटों की अवैध बिक्री पर कार्रवाई Deogarh News: जसीडीह रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर तत्काल टिकटों की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में रेलवे सुरक्षा बल ने 24 वर्षीय युवक अनमोल कुमार राउत को गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन उपलब्ध के तहत आरपीएफ और अपराध खुफिया शाखा (सीआइबी) की संयुक्त टीम ने उसके पास से पांच आरक्षित रेल टिकट बरामद किए, जिनका कुल मूल्य 21 हजार 560 रुपए है। आरपीएफ सूत्रों के अनुसार, आरोपित यात्रियों को टिकट उपलब्ध कराने के बदले वास्तविक किराये से 200 से 300 रुपए अतिरिक्त वसूलता था। मामले में रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरपीएफ को रेलवे आरक्षण टिकटों की अवैध खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी। उसके आधार पर 23 अक्टूबर को जसीडीह स्टेशन के आरक्षण काउंटर संख्या 15 पर निगरान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.