Deogarh News: जसीडीह : डांडिया की धूम, गरबा की धुन पर झूमे श्रद्धालु
देवघर, अक्टूबर 18 -- Deogarh News: जसीडीह, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र पर जसीडीह की कजरिया कॉलोनी स्थित श्री बाबा नर्मदेश्वर शिव मंदिर दुर्गापूजा समिति की ओर से आयोजित डांडिया कार्यक्रम में भक्ति और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। मां दुर्गा के जयकारों और पारंपरिक संगीत की धुन पर रंग-बिरंगे परिधानों में सजे महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने डांडिया व गरबा नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। प्रतिभागियों के उत्साह से पूरा परिसर उत्सवी रंग में रंग गया। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक गुजराती संगीत की धुन पर प्रतिभागियों ने समूह में आकर्षक नृत्य किया। उनकी प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। डांडिया की लय, संगीत और मां दुर्गा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। यह भी पढ़ें- Chapra News: रोटरी सारण और इनर व्हील क्लब के डां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.