देवघर, अक्टूबर 13 -- Deogarh News: जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर टोल टैक्स के समीप सोमवार देर रात सड़क हादसे में 19 वर्षीय मजदूर चंदन कुमार यादव की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वह दुकान से काम खत्म कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। हादसे के बाद अज्ञात वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान तुलसीटांड़ गांव निवासी चंदन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, चंदन जसीडीह की एक दुकान में मजदूरी करता था। सोमवार देर रात छुट्टी मिलने के बाद वह सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। उसी दौरान मानिकपुर टोल टैक्स के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर जसीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जसीडीह ले गई। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित ...