देवघर, जुलाई 11 -- Deogarh News: जसीडीह प्रतिनिधि। जसीडीह राजकीय रेल पुलिस ने देर रात रेलवे गुड्स शेड के समीप से बरामद अज्ञात शव की पहचान कर ली है। मृतक की पहचान सरसा गांव निवासी 73 वर्षीय विवेकानंद सिंह के रूप में हुई है। मृतक की पहचान उनके परिजनों ने सदर अस्पताल के शीतगृह में की। मृतक के पुत्र राहुल कुमार सिंह ने रेल थाना में दिए आवेदन में बताया कि उनके पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह पिछले कुछ समय से छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाते थे। बीती रात वह अचानक घर से निकल गए थे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। यह भी पढ़ें- Deogarh News: तालाब किनारे मिला अज्ञात वृद्ध का शव बाद में अखबार में प्रकाशित खबर देखने के बाद परिजनों ने रेल थाना से संपर्क किया और शव की पहचान की गई है। जानकारी के अनुसार जीआरपी ने शव क...