देवघर, अगस्त 2 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। इनडोर स्टेडियम देवघर में रविवार को पंचायती युवा खेल एवं महिला खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से भारत सरकार एवं भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के संयुक्त तत्वावधान में अस्मिता खेलो इंडिया के तहत सेपकटकरा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें चार टीमों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य इस पहल का उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना, उन्हें बेहतर प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं का अवसर उपलब्ध कराना तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवघर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े थे व विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष शिवेन्दु दुबे मौजूद थे। अन्य अतिथियों में जिला लॉन बॉल संघ के सचिव कृष्...