Deogarh News: जर्जर भवन का प्रयोग वर्ग संचालन के लिए नहीं करें : बीईईओ
देवघर, सितम्बर 27 -- Deogarh News: सारवां, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में विगत चार दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार भारी बारिश के बीच जर्जर विद्यालय भवनों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमिताभ झा द्वारा प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों को निर्देशित किया गया है। कहा गया है कि भारी बारिश को देखते हुए विद्यालय के जर्जर भवन का प्रयोग वर्ग संचालन के लिए नहीं करेंगे। साथ ही विद्यालय के आसपास पानी से भरे गड्ढे व तालाब के नजदीक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को नहीं जाने देने की हिदायत दी गई है। कहा गया है कि इसका अनुपालन सख्ती से करने का निर्देश सभी सचिव को कहा गया है। कहा गया है कि इनकी लापरवाही से कोई घटना घटती है तो इसकी सारी जवाबदेही सचिव व विद्यालय प्रबंधन की होगी। बताते चलें कि प्रखंड में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.