Deogarh News: जरगड़ी पुलिया के बीचों-बीच पलटा ईंट लदा ट्रैक्टर, 2 घायल
देवघर, अक्टूबर 29 -- Deogarh News: पालोजोरी। पालोजोरी-जामताड़ा मुख्य भाग पर बुधवार सुबह लगभग साढ़े 10 बजे पालाजोरी थाना क्षेत्र के जरगड़ी पुलिया के बीचो-बीच एक ईंट लदा ट्रैक्टर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर चालक सहित एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। ट्रैक्टर दुमका जिले की बताया जा रहा है, जो ईंट लेकर जा रहा था, उसी बीच विपरीत दिशा से तेज रफ्तार हाइवा एकाएक आ जाने व ट्रैक्टर चालक का कंट्रोल ट्रैक्टर पर से खो जाने के कारण ट्रैक्टर पुलिया के मध्य ही पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर पर लदे ईंट पुलिया के मध्य में ही बिखर गयी जिससे सड़क जाम हो गया। वहीं दूसरी ओर घटना की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक व सवार एक अन्य युवक घायल हो गया। घायलों की पहचान महेश लाल उम्र लगभग 24 साल पिता हलसु लायक ग्राम - कोल्हाड़िया, थाना जामा व आनंदी लायक, उम्र - करीब 19 वर्ष, पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.