Deogarh News: जमुनिया जंगल के पास बाइक दुर्घटना में युवक की मौत, दूसरा गंभीर
देवघर, अक्टूबर 13 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि देवघर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के समीप मंगलवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के झालर गांव निवासी 20 वर्षीय रूपेश कुमार मंडल के रूप में हुई है। वहीं, घायल उसी गांव का रमेश कुमार मंडल है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। देवघर लौटने के दौरान जमुनिया जंगल के समीप बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा किस कारण हुआ, की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। दुर्घटना के बाद दोनों सड़क पर घायल अवस्था में पड़े थे। यह भी पढ़ें- Jamui News: बाइक दुर्घटना में युवक की मौत,एक गंभीर स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.