Deogarh News: जमीन विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, ग्रामीणों ने दो को दबोचा
देवघर, अक्टूबर 31 -- जमीन विवाद में हमले का आरोप Deogarh News: देवीपुर, प्रतिनिधि। देवीपुर थाना क्षेत्र के रामसागर गांव निवासी एक युवक पर जमीन विवाद को लेकर जानलेवा हमला किया गया। घटना गुरुवार अपराह्न चार बजे की बताई जा रही है। घटना के बाबत पीड़ित के चाचा लखन राउत 53 ने देवीपुर थाना प्रभारी को आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जिक्र है कि उसका 40 वर्षीय भतीजा प्रमोद राउत काम से भोजपुर गया था। उसी दौरान भोजपुर दुर्गा मंदिर के समीप पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने घेर लिया। जमीन विवाद को लेकर आरोपियों ने गाली-ग्लौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उस दौरान एक आरोपी ने उसकी कनपटी पर पिस्टल सटा दी, जबकि अन्य लोगों ने तलवार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान गले से सोने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.