Deogarh News: जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, एक गंभीर
देवघर, नवम्बर 1 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। खमरबाद गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट में एक पक्ष का वासुदेव मंडल नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायल ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट की। घर की महिलाओं के साथ भी गाली-ग्लौज और मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने परिवार के सदस्यों को घर में घेरकर रखा है, जिससे काफी भयभीत है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस दोनों पक्षों के बीच विवाद के कारणों की जानकारी जुटा रही है। मारपीट में शामिल आरोपियों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.