Deogarh News: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, काउंटर केस
देवघर, जुलाई 19 -- Deogarh News: जसीडीह प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के अलखजारा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर पहले पक्ष की रीना देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने खेत में मूंग की फसल लगाई थी। उसी दौरान गांव के दिलो दास, संदीप दास, प्रकाश दास, अनिता देवी, कविता देवी और फुलवा देवी जबरन उसी खेत में मकई की बुआई करने लगी। विरोध करने पर सभी ने उनके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के दिलो दास ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि उनके हिस्से की जमीन पर भोला दास, शंकर दास, बेनी दास, राजकुमार दास, रीना देवी, तारा देवी, सबिता देवी और नीरज दास ने जबरन जुताई कर मूंग की फसल लगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.