Deogarh News: जमीन विवाद को लेकर मारपीट, तीन घायल, प्राथमिकी
देवघर, अगस्त 7 -- Deogarh News: जसीडीह । जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भोक्ताडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर हिंसक संघर्ष में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में जसीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पीड़ित श्याम सुंदर यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि बुधवार दोपहर अपने खेत में धान का बिचड़ा उखाड़ रहे थे। उसी दौरान गांव के केशव भोक्ता, रंजन भोक्ता, गणेश भोक्ता, मिश्री भोक्ता, देवानंद भोक्ता, राजेंद्र भोक्ता, हीरालाल भोक्ता, शिवशंकर भोक्ता, मणिकांत यादव, युगल यादव, तेज नारायण यादव समेत पांच-सात अज्ञात लोग वहां पहुंचे और गाली-ग्लौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने धारदार हथियार से हमला कर कन्हैया यादव सहित परिवार के तीन सदस्यों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को पहले उपचार के लिए सदर अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.