Deogarh News: जमीन विवाद को दो पक्षों में मारपीट, काउंटर केस
देवघर, जुलाई 30 -- Deogarh News: जसीडीह, प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट को लेकर दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। पहले पक्ष के कैलाश मरीक ने आरोप लगाया कि अपने घर के समीप लकड़ी काट रहा था। उसी दौरान गांव के कामेश्वर मरीक, सुधीर मरीक, अशोक कुमार, सुलेखा कुमारी समेत अन्य लोग पहुंचे और गाली-ग्लौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के कामेश्वर मरीक ने दर्ज शिकायत में कहा है कि कैलाश मरीक और कुंदन कुमार उनकी जमाबंदी की जमीन पर लगे पलाश और सिमर के पेड़ की लकड़ी काट रहे थे। मना करने पर दोनों ने उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने जसीडीह थाना पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.