देवघर, सितम्बर 8 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। जमीन बेचने के नाम पर 11 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला नगर थाना में दर्ज कराया गया है। प्रोफेसर कॉलोनी, बिलासी टाउन निवासी अमरनाथ शृंगारी ने गांधी नगर छतीसी निवासी बिनोद कुमार सिंह पर जमीन के फर्जी दस्तावेज के सहारे रकम ठगने का आरोप लगाया है। अमरनाथ ने जिक्र किया है कि 15 नवंबर 2025 को बिनोद कुमार सिंह ने उनसे व उनके मित्र बादल कुमार ठाकुर से संयुक्त रूप से जमीन बेचने का लिखित करार किया था।

घटना का विवरण आवेदन के अनुसार, मौजा बैद्यनाथपुर स्थित जमाबंदी नंबर- 35/1 के विभिन्न दाग नंबरों की करीब 3500 वर्गफीट जमीन बेचने की बात तय हुई थी। पीड़ित का आरोप है कि जमीन के लिए अग्रिम राशि के रूप में दोनों लोगों ने आरोपी को कुल 11 लाख रुपए दिए थे। बाद में जब जमीन की पैमाइश और दखल लेने की प्रक्रिया शु...