Deogarh News: जमीन पर कब्जा की कोशिश, दो पक्षों में झड़प, 6 घायल
देवघर, जुलाई 18 -- Deogarh News: जसीडीह प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत नैयाडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही जसीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जसीडीह भेजा। घटना के बाद गांव में कुछ देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। पीड़िता रेखा देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि गांव के एक परिवार के करीब 15 लोग उनकी जमीन पर जबरन जुताई करने पहुंचे। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-ग्लौज करते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में भोला पंडित, रामगोपाल पंडित, अशोक पंडित समेत अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दोनों पक्षों से आवेदन लिया जा रहा है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.