Deogarh News: जमीन घेराबंदी को 10 लाख रंगदारी मांगने वाला धराया
देवघर, जुलाई 18 -- Deogarh News: जसीडीह प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पछियारी कोठिया गांव में निजी जमीन की घेराबंदी के दौरान रंगदारी मांगने, मारपीट, छिनतई और तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी पछियारी कोठिया निवासी अरविंद यादव है। पुलिस के अनुसार कमला कपूर ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि वह अपनी निजी जमीन की घेराबंदी करा रही थी। उसी दौरान अरविंद यादव समेत 15 नामजद आरोपी मौके पर पहुंचे और काम जारी रखने के एवज में 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने लगे। रंगदारी देने से इंकार करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट कर 7,500 रुपए नकद छीन लिए और मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त कर डीवीआर मशीन भी उठा ले गए। यह भी पढ़ें- Adityapur News:...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.