Deogarh News: जमीन घेराबंदी को लेकर दो पक्ष भिड़े, दो घायल
देवघर, अक्टूबर 8 -- Deogarh News: जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र के कोंकहराजोरी गांव में जमीन की घेराबंदी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति घायल हो गया। दोनों पक्षों ने एक -दूसरे पर टांगी, पत्थर और लोहे की रड से हमला करने का आरोप लगाते हुए जसीडीह थाना में शिकायत दी है। पुलिस दोनों आवेदनों के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। बताया गया कि एक पक्ष जमीन पर घेराबंदी कर रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कराया। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.