Deogarh News: जमीन कब्जाने के विवाद में 50 लाख रंगदारी की मांग
देवघर, अगस्त 18 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि नगर थाना क्षेत्र के बंपास टाउन खोरादह में जमीन कब्जाने, मारपीट, पेड़ काटने और 50 लाख रुपए रंगदारी मांगने के आरोप में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। स्टेशन रोड निवासी चंदन कुमार के आवेदन पर पुलिस ने आतिस सिंह, श्रवण कुमार यादव, शंकर यादव, श्याम यादव समेत 7-8 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दर्ज प्राथमिकी में चंदन कुमार ने आरोप लगाया है कि 16 अगस्त को दोपहर करीब 1:30 बजे उक्त सभी आरोपी हथियार से लैस होकर खोरादह स्थित उनकी खरीदगी जमीन पर पहुंचे। आरोप है कि जमीन पर कब्जा करने की नीयत से आरोपियों ने उनके साथ गाली-ग्लौज और धमकी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला करने का प्रयास किया और वहां मौजूद लोगों को जमीन से भगाने लगे। आवेदन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.